फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: ये सात उपाय बदल सकते हैं आपकी तकदीर, धन-वैभव की कमी होगी पूरी

Thu, 18 Mar 2021 12:29 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति जन्म के साथ अपने भाग्य को साथ लेकर आता है। उसकी तकदीर उसके भविष्य का फैसला करती है। लेकिन जन्म के बाद कर्मों से भी व्यक्ति अपने भाग्य को बनाता-बिगाड़ता है। कर्म यानी मेहनत और भाग्य का मेल व्यक्ति को सफलता की मंजिल तक पहुंचाने में कारगर माना जाता है। क्योंकि कई बार व्यक्ति मेहनत तो खूब करता है लेकिन भाग्य का साथ ना मिल पाने से वह सफलता तक पहुंचने में नाकाम हो जाता है। यदि आपका भी भाग्य साथ नहीं दे रहा है और आप कामयाबी पाने को तरस रहे हैं तो आपको ये कुछ विशेष करने चाहिए। ये उपाय आपकी सोई तकदीर जगाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
आपको शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल, चीनी, आटा, घी, मिश्री, सफेद कपड़े, खीर आदि का दान करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
अगर आप अपने आर्थिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो आपको शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल, चीनी, आटा, घी, मिश्री, सफेद कपड़े, खीर आदि का दान करना चाहिए। साथ ही चीटिंयों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। यह उपाय आपके आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
सफलता पाना चाहते हैं तो नित्य प्रातः मंजन करने के बाद तुलसी के दो पत्ते खाएं। - फोटो : Pixabay
यदि आपको अपने कारोबार में घाटा हो रहा है अथवा आप व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो नित्य प्रातः मंजन करने के बाद तुलसी के दो पत्ते खाएं। हर बुधवार को गणेश जी का दर्शन करें। करियर की बेहतरी के लिए मध्यमा अंगुली में एक लोहे का छल्ला धारण करें। हर शनिवार को निर्धनों को सिक्कों का दान करें। 

4 of 8
दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो प्रतिदिन अपनी छत पर मिट्टी के पात्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
यदि आप दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो प्रतिदिन अपनी छत पर मिट्टी के पात्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे आपकी समस्याओं का अंत होने लगता है और आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता है। इसके साथ ही अपने घर के बाहर भी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे भी आपका भाग्य जाग्रत होता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि जिस स्थान पर दाना-पानी रखा है, वहां उचित साफ-सफाई रहनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
काम में रूकावटें आ रही हैं तो हर मंगलवार और शनिवार को एक डंठल वाला पान का पत्ता और लड्डू हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
यदि आपके काम में रूकावटें आ रही हैं तो हर मंगलवार और शनिवार को एक डंठल वाला पान का पत्ता और लड्डू हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। इससे आपके रूके हुए काम भी बनने लगते हैं। यह उपाय लगातार सात शनिवार या सात मंगलवार तक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपकी बड़ी से बड़ी समस्याओं का भी अंत होता है। 
विज्ञापन

6 of 8
दीपक - फोटो : pexels
यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं तो घर की रसोई में जिस स्थान पर पानी की व्यवस्था हो वहां पर पास में ही प्रतिदिन शाम के समय दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता का प्रभाव नहीं रहता है। यदि आपको राहु और शनि पीड़ा दे रहे हैं तो वह भी दूर होती है। ध्यान रखें की पान का पत्ता एक दम साफ-सुथरा यानि कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
आपको इसके लिए घर से कूड़े कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाते रहना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
अगर घर में बचत और बरकत नहीं हो रही है। तो आपको इसके लिए घर से कूड़े कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाते रहना चाहिए। इनका जमावड़ा न रखें और घर को साफ-सुथरा बनाएं रखें। ऐसा करने से आपके घर में बरकत होने की संभावना प्रबल हो जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला
यदि जीवन में निराशा का माहौल छाया हुआ है और मन में लगातार नकारात्मक भाव आ रहे हैं तो आपको सप्ताह में रविवार को छोड़कर नित्य शाम को तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाकर उसकी आराधना करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आप अपने जीवन में सकारात्मकता का भाव महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें