फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ये चार चीजें देने से घर में नहीं होगी धन की कमी

Wed, 20 Nov 2019 05:56 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
married women - फोटो : pixabay
पत्नी हमेशा खर्च का कारण नहीं होती। अगर मनुस्मृति की बात मानें तो यह आपको धनवान भी बना सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी के कई रुपों में एक रूप हैं गृह लक्ष्मी का।

इस रूप में देवी हर घर में निवास करती हैं। जिस घर में गृहलक्ष्मी प्रसन्न और खुशहाल रहती हैं उस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। गृहलक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस यह चार चीजें अपनी पत्नी को समय-समय पर देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
साड़ी
ज्योतिषशास्त्र के अलावा मनुस्मृति और पुराणों में भी बताया गया है कि जिस घर में गृहलक्ष्मी प्रसन्न रहती है उस घर में देवी लक्ष्मी सदैव धन धान्य बनाए रखती है और जहां इनका मन दुखी होता है वहां धन की परेशानी और कठिनाइयां आती है।

इसलिए बुधवार या शुक्रवार के दिन गृहलक्ष्मी को वस्त्र भेट करना चाहिए। गृहलक्ष्मी के अलावा बहन, माता या अन्य सुहागन स्त्री को भी वस्त्र देना शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आभूषण - फोटो : PTI
शास्त्रों में बताया गया है कि आभूषण के बिना देवी की पूजा संपन्न नहीं होती है इसलिए देवी की पूजा में आभूषण जरुर चढाया जाता है। आभूषण गृहलक्ष्मी को भी खूब भाता है इसलिए समय-समय पर छोटा-मोटा ही सही आभूषण उपहार में देना चाहिए।

वैसे भी आभूषण से सजी संवरी गृहलक्ष्मी घर की संपन्नता को दर्शाती है इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि गृहलक्ष्मी को सुंदर वस्त्र और आभूषण से पूर्ण होना चाहिए।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सुहाग सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां उपहार में देने से सौभाग्य बढ़ता है। इससे देवी अति प्रसन्न होती है इसलिए समय-समय पर इन्हें भी उपहार स्वरूप देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
love story - फोटो : Social Media
गृहलक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए इन उपहारों के अलावा एक खास उपहार है जिसमें कोई पैसा खर्च नहीं करना होता है वह जरुर दें। यह उपहार है सम्मान और मीठे बोल। अगर आप यह चार उपहार दें तो मनुस्मृति के अनुसार घर में प्रेम और आनंद भरपूर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें