फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला में ही नहीं, देश के इन 6 मंदिरों में भी नहीं जा सकती महिलाएं

Thu, 14 Nov 2019 02:34 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां सिर्फ पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं स्त्रियों को प्रवेश की मनाही है - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में देवी देवताओं के कहीं मंदिर हैं। कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां पुरुष और स्त्रियों के बीच भेद किया जाता है यानी इनमें सिर्फ पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं स्त्रियों को प्रवेश की मनाही है। दुनिया से सबसे धनी मंदिरों में शुमार किया जाने वाला केरल का पद्मनाभ मंदिर जो कई रहस्यों को अपने अंदर समाए हुए है। उसका एक और रोचक एवं रहस्मय तथ्य यह है कि इस मंदिर के कुछ भागों में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है। आइए, जानते हैं देश के और किन मंदिरो में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है...
विज्ञापन

2 of 7
सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की औरतों के प्रवेश पर प्रतिबंध है
अय्यप्पा
केरल के सबरीमाला में स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में 10 से 50 साल की औरतों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

 
विज्ञापन

3 of 7
खजाना घर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है
पद्मनाभ स्वामी मंदिर
केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर में महिलाएं पूजा पाठ तो कर सकती है लेकिन उसमें स्थित खजाना घर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। हालांकि, मंदिर प्रशासन के पास इसकी कोई ठोस वजह नहीं है।

4 of 7
महिलाओं के प्रवेश पर रोक
पतबौसी सत्र
यह मंदिर आसाम में स्थित है जहां महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। हालांकि, मंदिर प्रशासन के मुताबिक यह केवल परंपरा है इस पर जिसके लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाता।
विज्ञापन

5 of 7
महिलाओं के प्रवेश पर रोक
कार्तिकेय मंदिर
राजस्थान के पुष्कर और हरियाणा के पहवा में स्थित भगवान कार्तिकेय के मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। इसके पीछे मुख्य कारण कार्तिकेय का ब्रह्मचारी होना बताया जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
जैन मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है
जैन मंदिर
राजस्थान के रणकपुर में स्थित जैन मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक
मवली माता मंदिर
छत्तीसगढ़ में स्थित मवली माता के मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। मान्यतानुसार मवली माता कुंवारी हैं जिसकी वजह से महिलाएं उनकी पूजा नहीं कर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें