फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022 : आज है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 30 Apr 2022 08:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Surya Grahan 2022 Precautions: 30 अप्रैल यानी आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या की देर रात 12 बजकर 15 मिनट से लग रहा है, जो 01 मई को प्रात: 04 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। हालांकि भारत में ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए...  
विज्ञापन

2 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें
धर्म शास्त्रों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए पहले से रखे पके हुए भोजन पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें। 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सूई, चाकू, कैंची जैसी नोकदारी वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है। 

4 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला।
सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि जब सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण को भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा और हनुमान जी की कृपा से सभी संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूर्य ग्रहण 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को अपने इष्टदेव का स्मरण करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के समापन के बाद स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहनें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें