फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Dev Arghya: रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द, घर चलकर आएगी सफलता

Wed, 15 Jun 2022 10:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : iStock
Surya Dev Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य को एक विशेष दर्जा दिया गया है। सारी सृष्टि को ऊर्जा और प्रकाश देने वाले सूर्य देव ही हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य मजबूत होता है तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पण करने से जीवन से कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। हालांकि सूर्य को जल देते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि इन बातों को ध्यान में रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो सूर्य देव की कृपा से जीवन काफी खुशहाल हो जाता है। आइए जानते हैं कि सूर्य देव को जल देने से क्या लाभ मिलते हैं और जल देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : iStock
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ध्यान रखें ये बातें
प्रातः काल जल्दी अर्घ्य देने पर ही इसका लाभ होता है। जब सूर्य की रौशनी तेज हो या चुभने लगे तब जल देने से कोई लाभ नहीं मिलता है। सूर्य को जल देने के बाद ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : iStock
अक्षत यानी चावल को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र अनाज माना गया है। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय उसमें थोड़े से अक्षत शामिल कर लेने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।  

4 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : iStock
देवी-देवताओं की पूजा फूल के बिना अधूरी मानी जाती है। सूर्य देव को लाल रंग के फूल या फिर गुलहड़ का फूल अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके सारे काम आसानी से पूरे होने लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : iStock
जल में मिश्री डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता हासिल होती है। साथ ही व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।  
विज्ञापन

6 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : istock
ज्योतिष शास्त्र में रोली का भी विशेष महत्व है। सूर्य देव को भी जल में रोली मिलाकर अर्घ्य अर्पित करने से रोली का लाल रंग सूर्य की किरणों के साथ मिलकर रक्त संचार को सही रखता है। साथ ही व्यक्ति को निरोगी काया मिलती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से दूर होंगे सारे दुख दर्द - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय यदि लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, तो ज्यादा शुभ होता है। जल अर्पित करने के बाद धूप, अगरबत्ती आदि से सूर्य की पूजा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें