फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी चाहते हैं तो रविवार के दिन जरूर करें ये पांच उपाय

Sun, 14 Jun 2020 12:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भगवान सूर्य - फोटो : Social media
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की साधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भानु देव अपने भक्तों को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें तो सूर्य देव की उपासना अवश्य ही करनी चाहिए।  

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इसी दिन सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। ज्योतिष में रविवार के उपाय से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं सूर्यदेव को मनाने के लिए रविवार के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य उपासना
सूर्यदेव की करें आराधना
यदि आपको धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना और व्रत करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और सरकारी नौकरी, कारोबार में सफलता मिलने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं
रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। एकदम नहा-धोकर के यह उपाय सूर्योदय के समय करना चाहिए। सिर्फ रविवार ही नहीं, बल्कि नित्य सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

4 of 6
सूर्य देव
सूर्य के इस मंत्र से पूरी होगी मनोकामना 
सूर्य की साधना में मंत्रों का जप करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और सरकारी नौकरी पाने के लिए सूर्य ग्रह के मंत्र बेहद कारगर होते हैं। ये मंत्र आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार पैदा करते हैं। सूर्य मंत्र -

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।

ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
विज्ञापन

5 of 6
रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। आप अपनी इच्छानुसार भी दान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के दिन धारण करें इस रंग के वस्त्र
रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है, इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है। नारंगी रंग सूर्य देव का रंग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें