फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव

Mon, 17 Apr 2023 05:48 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव - फोटो : iStock
Som Pradosh Vrat April 2023: आज यानी 17 अप्रैल 2023 को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस दिन लोग पूरी आस्था और भक्ति के साथ शिव जी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष का व्रत सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा से कष्ट दूर होते हैं। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है, लेकिन इस व्रत के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। इस दिन कुछ गलतियों के कारण आपको व्रत का शुभ फल नहीं प्राप्त होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए... 

Pradosh Vrat 2023: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव - फोटो : iStock
शिवलिंग की परिक्रमा के नियम 
सोम प्रदोष व्रत के दिन घर या मंदिर में शिव जी की पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा न करें। परिक्रमा के दौरान जिस जगह से दूध बह रहा हो, वहां रुक कर वापस घूम जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव - फोटो : iStock
शिवलिंग पर न चढ़ाएं रोली और सिंदूर 
शिव जी की पूजा में चंदन के तिलक का इस्तेमाल करना सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन गलती से भी शिवलिंग पर रोली और सिंदूर का तिलक न लगाएं, क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। 

4 of 5
Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव - फोटो : istock
जलाभिषेक नियम 
प्रदोष व्रत के दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध, दही, शहद या कोई भी वस्तु चढ़ाने के बाद जल जरूर चढ़ाएं। आखिर में जल चढ़ाने से ही जलाभिषेक पूर्ण माना जाता है। 

Vidur Niti: ऐसे लोगों के घर पर कभी नहीं होती है बरकत, हमेशा दूर रहती हैं मां लक्ष्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Som Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव - फोटो : iStock
शिव जी की पूजा में न करें ये गलतियां
शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने के लिए तांबे के कलश का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि तांबे के पात्र में दूध डालने से दूध संक्रमित हो जाता है और चढ़ाने योग्य नहीं रह जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें