कहते हैं कि इंसान भले ही पूरी दुनिया घूम लेता है, लेकिन वापस आता अपने घर ही है। आज जिसके सिर के ऊपर छत है, वह दुनिया के सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक है क्योंकि घर न केवल रहने के लिए बल्कि यह सारी ऊर्जाओं का केंद्र होता है। यह एक ऐसी जगह होती है. जहां आपकी भावनाएं, विचार और कर्म एक दिशा पाते हैं। लेकिन अगर वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो जाएं, तो वह नकारात्मक ऊर्जा भी घर में आ सकती है, जिससे जीवन में संघर्ष, रोग और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। हालांकि, इन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन दोषों को दूर करने के लिए भगवान शिव की उपासना लाभकारी मानी गई है। शिव न केवल संहार के देवता हैं, बल्कि नवनिर्माण और ऊर्जा के पुनर्संयोजन के स्वामी भी हैं। तो आज की इस खबर में हम महादेव से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कर के घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।