फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों को गलती से भी न करें आपस में साझा, शुरू हो जाता है आपका बुरा समय

Sun, 24 Mar 2019 05:01 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Negative energy
अमूमन लोग एक दूसरे से पैसा ही उधार मांगते हैं, लेकिन आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। अगर आप भी दूसरों की इन चीजों का मांगकर इस्तेमाल करते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल लीजिए। यह आपके लिए मुसीबत और बदकिस्मती की वजह बन सकते हैं। शास्त्रों, धर्म-पुराणों में कुछ काम करने के लिए सख्त रूप से मनाही है, साथ ही इन चीजों का दान भी व्यक्ति को राजा से रंक बना देता है। अगर इन चीजों का दान किया तो घर में दरिद्रता का वास होता है और उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है। इसलिए इनके प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
घड़ी
घड़ी का काम समय बताना है। आपका अच्छा या बुरा समय आपकी परिस्थिति तय करती है। कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी और की घड़ी को अपनी कलाई पर बांधने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। यदि आप अपनी घड़ी किसी को उधार देते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
copper ring
अंगूठी
अपने संपूर्ण जीवन में आपको कभी भी किसी दूसरे की अंगूठी न पहननी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके जीवन में न केवल मुश्किलें अपितु आप आर्थिक संकट के जाल में भी फंस सकते है। शास्त्रों में अंगुलियों के अंगूठी वाले स्थान से हमारे जीवन और सेहत का मामला जुड़ा है, इसलिए अंगूठी को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए।

4 of 7
clothes
कपड़े
किसी दूसरे के कपड़े पहने से आपका भाग्य आपसे नाराज हो जाता है और दुर्भाग्य आपको चारों तरफ से घेर लेता है। ऐसे में  किसी के पहने कपड़ों को पहनने से हमेशा बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से भी यह अनुचित है क्योंकि इससे कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। त्वचा का संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
money
पैसे उधार देना
शास्त्रों में धन को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है क्योंकि यह मनुष्य के भीतर लालच का भाव उत्पन्न करता है। खासतौर से रिश्तेदारों में धन का लेन-देन कतई नहीं करना चाहिए क्योंकि उधार प्रेम की कैंची होती है। धन के कारण ही आपसी प्रेम खत्म हो जाता है। कई घरों में धन ही मुख्य मुसीबत की जड़ मानी जाती है। भाई-भाई में झगड़ा, दोस्ती, रिश्ते नातेदारी में क्लेश इसी धन के कारण ही होते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
g - फोटो : getty images
कंघा
किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना सेहत और शास्त्र दोनों के लिहाज से हितकारी नही है। ना सिर्फ कंघे बल्कि सिर से संबंधित सभी सामग्री को कभी भी दूसरे से साझा नही करना चाहिए। इससे आपके भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pen
पेन
शास्त्रों में कहा गया है कि हमारे कर्मों को यमराज के यहां चित्रगुप्त लिखते है। पुराणों में ऐसा माना गया है कि चित्रगुप्त अपनी लेखनी से हमारे जीवन में आगे आने वाली परेशानियों या खुशियों का खाका तैयार कर रहे होते हैं। जीवन में कलम को बड़ा महत्व दिया गया है। वेदों में कहा गया है कि अपने कलम को किसी के साथ बांटना या फिर किसी से कलम उधार लेना आर्थिक परेशानियों को न्योता देने जैसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें