फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2021: नवरात्रि में करेंगे ये कार्य, तो मां आदिशक्ति की कृपा से पूर्ण होगी हर मनोकामना

Thu, 07 Oct 2021 03:39 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि 2021 - फोटो : social media
आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी हैं। मां दुर्गा की आराधना के ये पावन दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। आज मां शैलपुत्री के पूजन के आरंभ होकर नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरुपों का पूजन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में मां भगवती देवलोक से धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। यदि इन नौं दिनों तक कुछ कार्य किए जाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामाओं की पूर्ति करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य
 
विज्ञापन

2 of 5
ॐ का चिन्ह बनाएं - फोटो : अमर उजाला
आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन अपने घर और व्यवसाय स्थल के मुख्य द्वार पर सिंदूर या फिर रोली से ऊं का चिन्ह बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इस चिन्ह को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर बनाना चाहिए। इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में किसी प्रकार के रोग-दोष नहीं पनपते हैं। व्यवसाय के लिए भी यह कार्य शुभ माना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्तिक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
शारदीय नवरात्रि के दिन बहुत ही पावन होते हैं। इन दिनों किया गया कोई भी कार्य बहुत ही शुभ फलदायक होता है। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए मां भगवती की पूजा करने के पश्चात एक चांदी का स्वास्तिक दुकान के द्वार पर लगाना चाहिए या आप अपनी क्षमता के अनुसार कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि स्वास्तिक बनाते समय उसे बिलकुल एक समान और सीधा बनाएं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
शारदीय नवरात्रि के दौरान एक पात्र में पानी भरकर उसमें कुछ फूल डालकर घर या फिर व्यवसाय स्थल के द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रख दें। इससे घर के मुखिया को लाभ प्राप्त होत है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toran
हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार हो तो तोरण अवश्य बांधा जाता है, नवरात्रि के पावन दिनों में भी आपको अपने द्वार पर मां दुर्गा के स्वागत में तोरण बांधनी चाहिए। यह तोरण यदि आम और अशोक के पत्ती की बनी हुई हो तो बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे माता रानी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही में इससे आपके घर में नकारात्मकता नहीं आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें