Shani Jayanti 2023: सभी नौ ग्रहों में शनि का विशेष महत्व होता है। शनिदेव सूर्यदेव और माता छाया की संतान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शनि जयंती ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस कारण से इस तिथि का विशेष महत्व होता है और इस दिन भगवान शनिदेव की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। इस साल शनि जयंती 19 मई 2023 को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति का दर्जा हासिल है। शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहने पर जातकों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। जिन जातकों के जीवन में शनि साढ़ेसाती और शनि दोष संबंधी कोई दोष होता है तो इसे कम करने के लिए शनि जयंती पर इनकी पूजा अर्चना करना काफी लाभदायी माना जाता है। शनि से जुड़े कुछ उपाय करने पर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।