शनिदेव जयंती 2021 शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु हनुमान जी की आराधना करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस तरह करें शनि को प्रसन्न
इस समय शनि अपनी स्वराशि मकर में वक्री हैं इसलिए कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती तो कुछ पर ढैय्या चल रही है ऐसे में शनि जयंती पड़ना इन जातकों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। शनि जयंती के दिन जातक कुछ कार्यों को करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और शनि साढ़े साती एवं ढैय्या के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पा सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान भक्तों पर शनि अपनी अशुभ दृष्टि नहीं डालते हैं, इसलिए जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती, ढैय्या, महादशा या अशुभ प्रभाव पड़ रहा है उन्हें हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की तरह आचरण अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।