फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: इन 5 कामों को करने से शनिदेव हो सकते हैं नाराज, बिगड़ने लगते हैं सारे काम

Mon, 15 May 2023 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव की शुभ द्दष्टि जिस किसी पर पड़ जाती है वह व्यक्ति को मालामाल कर देते हैं, वहीं शनिदेव की अशुभ छाया पड़ने से व्यक्ति राजा से रंक भी बन जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
शनिदेव
भगवान शनिदेव को ज्योतिष में न्याय का देवता माना गया है और इसके अलावा शनिदेव के बारे में मान्यता है कि यह व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की शुभ द्दष्टि जिस किसी पर पड़ जाती है वह व्यक्ति को मालामाल कर देते हैं, वहीं शनिदेव की अशुभ छाया पड़ने से व्यक्ति राजा से रंक भी बन जाता है। शास्त्रों में शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको करने से व्यक्ति के ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। शास्त्रों में शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
बाथरूम में गंदगी का होना
अक्सर हम घर के हर हिस्से की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हैं लेकिन बाथरूम की सफाई का उतना महत्व नहीं देते जितना रखना चाहिए। जिन घरों में बाथरूम में गंदगी पड़ी रहती है वहां पर शनिदेव नाराज रहते हैं। ऐसे में शनिदेव की अशुभ छाया पड़ने से बचने के लिए हमेशा बाथरूम को साफ रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
Shani Dev - फोटो : istock
किचन में जूठे बर्तन
रात में खाना खाने के बाद अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि जूठे बर्तन का ढ़ेर लगाकर रख देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में किचन में जूठे बर्तन रखने से घर पर नकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है। साथ ही शनिदेव की अशुभ छाया भी अक्सर बनी रहती है। इसलिए किचन में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए।

4 of 6
Shani Dev
पैरों को हिलाना 
कई लोगों की आदत होती है वे जब भी बैठते हैं तो पैर हिलाने लगते हैं। ज्योतिष में पैरों को लगातार हिलाने को अशुभ माना जाता है। इस बुरी आदत से भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं। 

Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

5 of 6
Shani Dev - फोटो : istock
पैर जमीन पर घसीटते हुए चलना
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जब भी चलते हैं तो लगातार अपने पैरों को जमीन पर घसीटते हुए चलते हैं। इस आदत को बुरा माना जाता है। इससे शनिदेव की अशुभ छाया पड़ती है जिससे व्यक्ति को कार्यो में लगातार असफलताएं मिलती है और आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ता है। 

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
बड़ों और गरीबों का निरादर करना
जो लोग अपनों से बड़े का आदर नहीं करते हैं और गरीबों को बिना वजह के परेशान करते हैं शनिदेव के गुस्से का शिकार होते हैं। शनि की अशुभ छाया पड़ने से जीवन में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें