फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप, खत्म होगा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव

Wed, 27 Apr 2022 06:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप - फोटो : Instagram
Shani Amavasya 2022: 30 अप्रैल 2022 को शनि अमावस्या है। शनि अमावस्या का संयोग तब बनता है, जब शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन शनि देव के उपाय करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अमावस्या के अवसर पर लोग गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और गरीबों को दान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन लोग शनि देव की पूजा करते हैं और साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए ज्योतिष उपाय करते हैं। साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। वहीं अगर आप शनि दोष का प्रकोप झेल रहे हैं तो इन मंत्रों के जाप से आपको जरूर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में....  

 
विज्ञापन

2 of 6
शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

तांत्रिक शनि मंत्र: 
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

सामान्य मंत्र-
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्
विज्ञापन

3 of 6
शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
शनि अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त 
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या शनिवार 30 अप्रैल, 2022 को है। इसी दिन शनि अमावस्या भी है। अमावस्या तिथि 30 अप्रैल को देर रात 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 01 मई को देर रात 1 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 30 अप्रैल को शाम को शनि देव की पूजा-अर्चना की जाएगी।

4 of 6
शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये महाउपाय
बाधाओं को दूर करने के लिए शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। इसके बाद शाम के समय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
शनि अमावस्या पर करें इन 6 मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Puja Path Tips - फोटो : iStock
इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक और सरसों के तेल के बने मिष्ठान अर्पित करें। पीपल के नीचे भी सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें