फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September 2020 Calendar: सितंबर माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

Sun, 30 Aug 2020 07:58 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
calendar 2020 - फोटो : calendar 2020
September 2020 Calendar: इस साल सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। माह की शुरूआत ही अनंत चतुर्दशी से हो रही है। इस माह के शुरूआती 17 दिन श्राद्ध पक्ष के दिन है। आइए जानते हैं सितंबर माह में कौन-कौनसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे। जानें उनकी तारीखें...
विज्ञापन

2 of 11
अनंत चतुर्दशी - फोटो : अमर उजाला।
अनंत चतुर्दशी
अनंत चतुर्दशी पर्व मंगलवार 1 सितंबर को पड़ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। भक्तगण इस दिन जगत के पालनहार का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत आदि का पालन करते हैं। इसी दिन गणेश विसर्जन भी किया जाएगा।    
विज्ञापन

3 of 11
भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा तिथि कहलाती है। इस साल यह तिथि 2 सितंबर बुधवार के दिन पड़ रही है। भाद्रपद पूर्णिमा को श्राद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा की जाती है, साथ ही इस दिन उमा-महेश्वर व्रत भी रखा जाता है।

4 of 11
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी
5 सितंबर शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी से आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
इंदिरा एकादशी - फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा एकादशी
इंदिरा एकादशी व्रत 13 सितंबर रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि यह एकादशी पापों को नष्ट करने वाली और पितरों को तृप्ति देने वाली होती है। दरअसल यह एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है। इसलिए इस तिथि का खास महत्व है।
विज्ञापन

6 of 11
मासिक शिवरात्रि - फोटो : सोशल मीडिया
मासिक शिवरात्रि
सितंबर में मासिक शिवरात्रि 15 तारीख मंगलवार के दिन पड़ रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित है।
विज्ञापन

7 of 11
प्रदोष व्रत (कृष्ण) - फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 सिंतबर मंगलवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 

8 of 11
कन्या संक्रांति - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या संक्रांति
इस महीने 16 तारीख को बुधवार के दिन सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं। इसी दिन विश्वकर्मा पूजन है।

9 of 11
अश्विन अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
अश्विन अमावस्या
17 सितंबर गुरुवार को अश्विन अमावस्या तिथि पड़ रही है। इसे श्राद्ध अमावस्या या पितृपक्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह श्राद्ध का अंतिम दिन होता है।

10 of 11
पद्मिनी एकादशी - फोटो : Social media
पद्मिनी एकादशी
हिन्दू पंचांग के अनुसार, अधिकमास में शुक्ल पक्ष में जो एकादशी आती है वह पद्मिनी (कमला) एकादशी कहलाती है। यह तिथि 27 सितंबर दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है।  
विज्ञापन

11 of 11
शिव पार्वती - फोटो : Social media
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर दिन मंगलवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें