फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व

Mon, 17 Jul 2023 09:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Amavasya 2023 Date: आज यानी 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या है। सावन महीने की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहा जाता है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में श्रावण माह की अमावस्या को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को पिंडदान, श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा हरियाली अमावस्या का पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को भी बताता है। इस दिन नए पौधे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं। किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करते हैं और ईश्वर से अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व...

Dream in Sawan: सावन में सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, मिलती है शिव जी अपार कृपा 
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
हरियाली अमावस्या 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या की तिथि की शुरुआत 16 जुलाई को रात 10 बजकर 08 मिनट से हो रही है। इसका समापन 18 जुलाई को 12 बजकर 01 पर होगा। उदया तिथि तिथि के आधार पर हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या पर बन रहे ये शुभ संयोग
17 जुलाई को हरियाली अमावस्या वाले दिन कुछ शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सोमवार है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। साथ ही सावन का दूसरा सोमवार व्रत भी इसी दिन है।

Sawan Masik Shivratri 2023: इस दिन है सावन माह की शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व 

4 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त
हरियाली अमावस्या के दिन सुबह 05 बजकर 34 मिनट से सुबह 07 बजकर 17 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक शुभ समय है।
विज्ञापन

5 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या का महत्व
सावन के महीने में कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि के अगले दिन हरियाली अमावस्या होती है। इस समय अधिक बारिश वजह से धरती पर चारों ओर हरियाली छाई रहती है। चारों तरफ हरे पेड़-पौधे नजर आते हैं। ऐसे में इस दिन पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पीपल और तुलसी की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाली अमावस्या 2023 डेट, शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या पर जरूर करें ये काम
हरियाली अमावस्या पर स्नान, दान, पूजा-पाठ के अलावा पेड़-पौधे लगाने का भी महत्व है। इस दिन पौधे लगाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन पौधे जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें