फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2022: सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि

Mon, 18 Jul 2022 01:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : iStock
Sawan First Somwar 2022 : आज सावन माह का पहला सोमवार है। आज के दिन सुबह से ही देश के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। वैसे तो पूरे सालभर सोमवार के दिन शिव जी की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह में सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन में सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिव जी की पूजा करने के लिए वैसे तो कई नियम होते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक या जलाभिषेक को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भोले भंडारी मात्र एक लोटा शुद्ध जल से अभिषेक करने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन अभिषेक करते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए। वरना पूजा का अशुभ फल मिल सकता है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : अमर उजाला
रुद्राभिषेक या जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां 
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करते समय आपको पूर्व दिशा की ओर नहीं खड़ा होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पश्चिम दिशा की ओर भी खड़े होकर शिव जी को जल अर्पित न करें, क्योंकि पश्चिम दिशा में भगवान की पीठ होती है। इसलिए इस दिशा में खड़े होकर जलाभिषेक करने से फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

4 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग में जल चढ़ाते समय आपको दक्षिण दिशा की ओर खड़े होना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की ओर होगा और उत्तर दिशा देवी-देवता की दिशा होती है।
विज्ञापन

5 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष के अनुसार, शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कभी भी तांबे, स्टील आदि के लोटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे, चांदी और कांसे के लोटे का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : istock
शिवलिंग पर कभी भी तेजी से जलाभिषेक न करें। साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कभी भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को तुलसी चढ़ाना वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए सही विधि - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि शिवलिंग पर जो जल अर्पित किया जाता है वह पवित्र हो जाता है। ऐसे में उस जल को लांघना अशुभ होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें