फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2022: संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय, जल्द पूरी होगी मनोकामना

Mon, 18 Jul 2022 12:13 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somvar Vrat 2022: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन शुरू हो चूका है। 14 जुलाई 2022 से शुरू हुआ ये माह 13 अगस्त को समाप्त होगा। शिव जी को समर्पित सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं। इस माह के सोमवार शिव पूजा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को लोग नियमित रूप से मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, उन्हें बेलपत्र, धतूरा, चंदन और पुष्प आदि अर्पित करते हैं। भक्त सावन के महीने में शिव जी को मनाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। आज यानी 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में लोग शिव कृपा पाने के लिए विशेष पूजा करेंगे। वहीं यदि कोई दंपति संतान सुख चाहता है, तो उसे सावन के पहले सोमवार पर कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...   
विज्ञापन

2 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संतान की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार पर दूध में चंदन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही यदि स्वयं की प्रगति चाहते हैं, तो शिवलिंग के आगे बैठकर ऊं नम: शिवाय का जप करें। 
विज्ञापन

3 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
सोमवार के दिन पूजा के दौरान 'ऊं सो सोमाय नम:' का जाप करें। भगवान शिव के इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। सावन के पहले सोमवार के दिन विधि पूर्वक पूजा की जाए तो वंश वृद्धि, संतान की प्राप्ति के साथ ही तमाम मनोकामना पूर्ण होती है। 

4 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो पूरे सावन भर गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करें। इससे आपकी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही सावन माह में यदि प्रदोष काल में स्नान कर भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : istock
इसके अलावा सावन के पहले सोमवार के दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करें। फिर शिवलिंग की सफेद चंदन, सफेद फूल, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेलपत्र आदि से पूजा करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें