फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 18 Jul 2022 11:37 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2022: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। ये माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में शिव जी पूजा और कृपा पाने के लिए ये माह सबसे उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में प्रातः जल्दी उठकर स्नान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्हें किसी तरह का कोई भय नहीं रहता। विवाहित महिलाएं को अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस माह में भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी पूजा करती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह तथा गुणवान पति के लिए इस माह में प्रत्येक सोमवार को व्रत रखती हैं। इसके अलावा सावन के पहले सोमवार को शिव जी की पूजा में कुछ खास पुष्पों को चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कौन से वो पुष्प हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : iStock
कमल, बिल्वपत्र और शंखपुष्पी
धन की प्राप्ति के लिए कमल, बिल्वपत्र और शंखपुष्पी से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शिवपुराण के अनुसार, यदि एक लाख की संख्या में इन पुष्पों को चढ़ाया जाए तो सारे पापों का नाश होता है। साथ ही लक्ष्मी की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : iStock
दुपहरिया और कनेर
मान्यताओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ की पूजा में दुपहरिया के फूलों को शामिल करने से आभूषण की प्राप्ति होती है। इसी प्रकार कनेर के पुष्पों से पूजा करने पर मनुष्य को उत्तम वस्त्रों की प्राप्ति होती है।

4 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : istock
दूर्वा और हरसिंगार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ की पूजा में हरसिंगार के फूलों को चढ़ाने से सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। वहीं शिव जी को दूर्वा अर्पित करने से मनुष्य निरोगी रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : iStock
बेला और चमेली
शिव जी को बेला और चमेली के फूल चढ़ाने से विवाह योग्य लड़के और लड़कियों को मन चाहा जीवनसाथी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन के पहले सोमवार पर इन फूलों से करें शिवजी की पूजा - फोटो : istock
अलसी और शमी पत्र
शमीपत्र महादेव को प्रिय होते हैं। ऐसे में शमी पत्र से पूजन करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। इसके अलावा अलसी के फूलों से महादेव जी का पूजन करने वाला व्यक्ति भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें