फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2022: विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय

Mon, 18 Jul 2022 10:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somvar Upay 2022: शिव उपासना का पवित्र माह सावन शुरू हो चूका है। इस माह में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। वैसे तो ये पूरा माह शिव आराधना के लिए उत्तम माना जाता है, लेकिन इस माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व है। कल यानी 18 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार है। इस दिन व्रत रखते हैं देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। शिव शम्भू को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से पूजन करते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि यदि कुंवारी लड़कियां इस महीने में पड़ने वाले सोमवार को व्रत रखती हैं तो उन्हें अच्छा वर मिलता है। लेकिन कई बार किसी वजह से विवाह में कुछ अड़चनें आने लगती हैं। यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो आपको सावन के सोमवार पर कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
जल्द विवाह के लिए सावन सोमवार पर करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह योग्य कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें और बाल्टी में थोड़ा सा गंगा जल डालकर पानी भरें और स्नान करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय ' का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
संभव हो तो इस दिन पीले या सफेद रंग का वस्त्र पहन कर नंगे पैर मंदिर जाएं। मंदिर में भगवान शिव के साथ गणेश जी, मां पार्वती, नंदी और कार्तिकेय की पूजा करें। 

4 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि सावन माह में शिव जी के साथ मां पार्वती की संयुक्त पूजा की जाए तो न केवल विवाह शीघ्र होता है, बल्कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, सोमवार के दिन पूजन के समय 108 बेल पत्र लें और हर बेलपत्र पर चंदन से 'श्री राम' लिखें इसके बाद एक एक करके सभी बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। ये उपाय सावन के हर सोमवार करें। ऐसा करने से आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : pixabay
कहा जाता है कि कुंवारी कन्याओं को सावन माह में सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर जल और नागकेसर का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विवाह में हो रही है देरी, तो सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आपकी शादी में कोई रूकावट आ रही है, तो 5 नारियल लें और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के आगे रख कर 'ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का पांच माला जाप करें। इसके बाद पांचों नारियल शिव जी के मंदिर में चढ़ा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें