फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें, बरसेगी महादेव की कृपा

Fri, 29 Jul 2022 06:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : iStock
Sawan 2022: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह में भगवान शिव और उनके परिवार की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस माह में शिव जी पूजा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में पड़ने वाले सभी सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही लाभकारी होता है। यही वजह है कि सावन में लोग रूद्राभिषेक कराते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से वह बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी पाप नष्ट कर मनोवांछित फल देते हैं। इसके अलावा शिव जी से संबंधित कुछ चीजें हैं जिन्हें सावन माह में यदि आप अपने घर लाएंगे तो ये बेहद शुभ होगा। आइए जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं...  
विज्ञापन

2 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : iStock
शिवलिंग 
सावन माह में घर पर शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि घर पर शिवलिंग तभी स्थापित करें जब पहले से आपके घर में शिवलिंग न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि एक घर में दो शिवलिंग रखना शुभ नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : iStock
रुद्राक्ष
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव शंकर के आंसुओं से हुई है। यही वजह है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीद रहे हैं तो ये बहुत ही शुभ साबित होगा।

4 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : iStock
डमरू
भगवान शिव के हाथ में हमेश ही डमरू होता है। ऐसे में सावन के महीने में आप डमरू जरूर खरीद लाएं और इसे शिव जी की पूजा के दौरान जरूर बजाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : amar ujala
त्रिशूल
धार्मिक मान्यताओं के दौरान त्रिशूल भगवान शिव जी का अस्त्र है। इसलिए सावन माह में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद सकते हैं। वहीं त्रिशूल खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें - फोटो : Pixabay
गंगाजल
शिव जी की जटाओं में मां गंगा समाई हैं। साथ ही गंगाजल से शिव शम्भू का अभिषेक किया जाता है। इसलिए सावन के पवित्र माह में घर पर गंगाजल लाना और उसे शिवलिंग पर चढ़ना बेहद ही शुभ फलदाई माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें