Hariyali Amavasya 2022: आज हरियाली अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। हरियाली अमावस्या का दिन पूजा और उपाय के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा यदि आप धन वैभव और सुख समृद्धि चाहते हैं तो हरियाली अमावस्या के दिन आज शाम कुछ उपाय जरूर करें। ज्योतिष के अनुसार ये उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपाय...
सुख-समृद्धि पाने का उपाय
आज यानी अमावस्या की रात एक नई थाली में ऊं बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। फिर उसकी विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के बाद मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि देने की प्रार्थना करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।