भारतीय पौराणिक ग्रंथों में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सभी शिव भक्त इस महीने का पूरे साल इंतजार करते हैं। भारत में इस पवित्र महीने को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना बताया गया है। इस कारण सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों के बीच इसका काफी महत्व होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक पांचवा महीना सावन का होता है। इसके पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस बार श्रावण माह का प्रारंभ 25 जुलाई 2021 से होने जा रहा है, जो कि 22 अगस्त 2021 तक चलेगा। 26 जुलाई को इसका पहला सोमवार पड़ेगा। सभी शिव भक्त सावन के पहले सोमवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ व्रत रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार की पूजा किस तरह से करें -