फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के दिन करें ये कारगर उपाय,शनि के अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति और आएगी सुख-समृद्धि

Sat, 26 Nov 2022 10:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
Shani Dev - फोटो : istock
शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव और हनुमानजी की उपासना करने वाले प्राणी के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों के कष्ट भी इनकी कृपा से दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता और दंडाधिकारी कहा गया है। प्रत्येक प्राणी को ये उनके कर्मों के हिसाब से अच्छा या बुरा फल देते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। इस दिन कुछ सरल उपाय करके आप शनिदेव की कृपा पा सकते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 6
Shani Dev - फोटो : istock
तेल से करें अभिषेक-
शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। ऐसा करने से  सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। शनि देव को तेल चढ़ाने से बंजरगबली की भी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
शमी वृक्ष की पूजा-
शमी का पौधा भगवान शिव और शनि देव को अत्यंत प्रिय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाने से आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।शनिवार के दिन इस वृक्ष की पूजा कर इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है वही विवाह आदि मांगलिक कार्यों में आ रही रूकावट भी दूर होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें शनिवार के दिन अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे ना केवल आपके काम में आने वाली बाधाएं कम होती हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहती है।

4 of 6
shani dev
नीले पुष्प चढ़ाएं-
शास्त्रों के अनुसार भगवान शनि को नीले रंग के फूल अति प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन इस रंग के फूल जरूर शनिदेव को चढ़ाए।अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है, यह फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन 5, 7, 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा दें, शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे।इसी प्रकार नीले-बैंगनी रंग का आक का फूल शनिदेव को अर्पित करने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Peepal Ped - फोटो : iStock
पीपल की पूजा-
धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में शनिदेव का वास होता है। पीपल वृक्ष की शनिवार के दिन विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होने के साथ धन, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि की भी प्राप्ति भी होने लगती है।शनिवार को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani - फोटो : iStock
असहाय लोगों की मदद-
मान्यता है कि इस दिन सामर्थ्य के अनुसार व्यक्ति को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए,ऐसा करने से काफी चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।इस दिन ज़रुरतमंदों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें