फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि देव के प्रकोप से बचना है तो शनिवार को भूल से भी न खरीदें ये 4 चीजें

Sat, 28 Nov 2020 08:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिष में शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विधान है। इस दिन शनि दोष से बचने और शनि महाराज की कृपा दृष्टि पाने के लिए लोग कई जतन करते हैं। कोई शनि देव को तेल चढ़ाता है, तो कोई शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करता है। दरअसल जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है उन जातकों को बेहद कष्टों का सामना करना पड़ता है। वहीं जिस पर शनि की कृपा बरस जाए तो उसका जीवन सफल हो जाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि महाराज की कृपा पाने और शनि दोष से बचने के लिए शनिवार के उपाय बताए गए हैं। शनि के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन ये चार चीजें नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। - फोटो : Pixabay
लोहे का सामान
  • शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते है। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोहे से बने सामान खरीद कर घर पर न लाएं जाएं। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
नमक नहीं खरीदना चाहिए।
  • शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप अगर कर्ज के बोझ तले नहीं दबना चाहते हैं तो शनिवार के दिन भूलकर भी नमक नहीं खरीदें। 

4 of 5
शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। - फोटो : सोशल मीडिया
काले तिल नहीं खरीदने चाहिए
  • शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार के दिन नहीं खरीदें काले रंग के जूते - फोटो : social media
काले रंग के जूते
  • काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं तो शनिवार के दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें