फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2022: जुलाई में कब है संकष्टी चतुर्थी? भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा

Wed, 13 Jul 2022 06:39 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
Sankashti Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। दोनों ही चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित होती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। जुलाई माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 तारीख को है। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भक्तगण सुख, शांति और समृद्धि के लिए एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से विघ्न और बाधाओं को दूर कर देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जुलाई महीने की संकष्टी चतुर्थी कब है और इसकी पूजा विधि और क्या है...   
विज्ञापन

2 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
संकष्टी चतुर्थी तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 17 जुलाई, 2022 को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 16 जुलाई, शनिवार को दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से हो रही है। वहीं चतुर्थी तिथि की समाप्ति 17 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
संकष्टी चतुर्थी पूज विधि
संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रातः काल उठकर स्नान करें इसके पश्चात पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें। फिर गणेश जी को वस्त्र पहनाएं और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

4 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : istock
सिंदूर से भगवान गणेश का तिलक करें, उन्हें पुष्प अर्पित करें। दूर्वा गणेश जी बेहद प्रिय है इसलिए 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। पूजा समाप्त होने के बाद आरती करें और पूजन में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगे।
विज्ञापन

5 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : istock
इसके अलावा पूरे दिन फलाहारी व्रत रखकर अगले दिन व्रत का पारण करें। साथ ही पारण के दिन सुबह पुनः भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा करें और गलती के लिए क्षमा याचना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा - फोटो : istock
गणेश जी को मोदक बेहद पसंद है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें