फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2022 Date: गुरु पूर्णिमा पर आज कई ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर परिणाम

Wed, 13 Jul 2022 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
guru purnima 2022: लाल ग्रह मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में विराजमान है। जिसके कारण गुरु पूर्णिमा के दिन रुचक योग का निर्माण हो रहा है।  - फोटो : अमर उजाला
Guru Purnima 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाती है। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर गुरु की पूजा करने का विधान होता है। ऐसी मान्यता है कि कई पौराणिक और महान साहित्य की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर हुआ था,इसी वजह से हर वर्ष इस तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। इस दिन गुरु और अपने इष्टदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त दिन माना गया है। इस बार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का त्योहार है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार गुरु पूर्णिमा पर कई ग्रहों का शुभ राजयोग बन रहा है। खास बात है कि इस तिथि पर सूर्य, बुध और शुक्र का शुभ संयोग बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बनने वाले ग्रहों का शुभ संयोग और लाभ...
विज्ञापन

2 of 8
SUN TRANSIT - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का शुभ संयोग
गुरु पूर्णिमा और सूर्यदेव- अभी ग्रहों के राजा भगवान सूर्यदेव मिथुन राशि में हैं जहां पर ये बुध के साथ युति बनाए हुए हैं। सूर्य और बुध के एक राशि में होने पर बुधादित्य योग बन रहा है।

विज्ञापन

3 of 8
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
गुरु पूर्णिमा और मंगलदेव- ग्रहों के सेनापति और लाल ग्रह मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में विराजमान है। जिसके कारण गुरु पूर्णिमा के दिन रुचक योग का निर्माण हो रहा है। 

4 of 8
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला
बुध ग्रह का संयोग- गुरु पूर्णिमा यानी 13 जुलाई 2022 को बुध ग्रह स्वयं की राशि मिथुन में यात्रा करते हुए भद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग बहुत ही शुभ माना गया है।
विज्ञापन

5 of 8
guru gochar 2022 - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा पर गुरु ग्रह का संयोग- देवगुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल देने वाले ग्रह होते हैं। गुरु ग्रह स्वयं की राशि में मीन में विराजमान होते हुए हंस योग का निर्माण कर रहे हैं।

Koo App
विज्ञापन

6 of 8
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह- सुख,वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र स्वयं की राशि वृषभ में विराजमान रहते हुए मालव्य योग बना रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
shani gochar 2022: - फोटो : अमर उजाला
शनि ग्रह- शनि ग्रह 12 जुलाई को कुंभ राशि से निकलकर अपनी राशि मकर में गोचर करेंगे जिसके चलते शश योग बन रहा है।

गुरु पूर्णिमा पर वर्षों बाद ऐसा संयोग 
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखें तो मौजूदा समय में सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह अपनी स्वयं की राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य और बुध के मिथुन राशि में होने पर बुधादित्य योग बन रहा है। गुरु पूर्णिमा पर इस तरह का संयोग वर्षों के बाद बन रहा है। ऐसे में इस बार गुरु पूर्णिमा बहुत ही फलदायी होने वाली होगी। इसके अलावा 13 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में सुबह करीब 11 बजे गोचर करेंगे। इस तरह से गुरू पूर्णिमा के दिन सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह एक ही राशि में रहते हुए त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

8 of 8
astrology
इन तीन राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा शुभ
मिथुन, वृषभ और धनु राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा पर होगा भाग्योदय। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में बढ़ोतरी होगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें