फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022: आज है अंगारकी चतुर्थी, यहां देखें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Tue, 19 Apr 2022 06:43 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : iStock
Sankashti Chaturthi Moon Rise Time: प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज यानी 19 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गौरी पुत्र गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्यनीय हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणपति के आशीर्वाद के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा, व्रत, कथा और आरती आदि करके उन्हें भोग आदि लगाया जाता है। गणेशजी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनके भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : iStock
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022
आज अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन पूरे देश में चंद्रमा के उदय का समय रात 09 बजकर 50 मिनट पर है। हालांकि विभिन्न राज्यों में चंद्रोदय का समय  लगभग एक ही होता है, लेकिन अलग-अलग स्थानों के हिसाब से चंद्रोदय का समय भी थोड़ा भिन्न है। कुछ शहर में इसका दीदार पहले हो जाता है, तो कहीं पर ये थोड़ा वक्त लेता है। आइए जानते हैं इन शहरों में चंद्रोदय समय... 
विज्ञापन

3 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : iStock
किस शहर में कितने बजे होगा चंद्रोदय ?
मुंबई- 09 बजकर 48 मिनट  
पुणे- 09 बजकर 43 मिनट
नासिक- 09 बजकर 46 मिनट 
गोवा- 10:00 बजे 
हैदराबाद - 09 बजकर 21 मिनट 
अहमदाबाद-  09 बजकर 57 मिनट 
बेंगलुरु - 09 बजकर 16 मिनट 
कोलकाता- 08 बजकर 50 मिनट 
दिल्ली- 09 बजकर 51 मिनट 
लखनऊ- 09 बजकर 31 मिनट 

4 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : iStock
ऐसे करें गणेशजी की पूजा 
संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और उन्हें तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, चंदन और मोदक अर्पित करें। 
विज्ञापन

5 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : istock
कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए। वहीं पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंगारकी चतुर्थी चंद्रोदय समय 2022 - फोटो : iStock
इसके बाद में रात में चांद निकलने से पहले गणेश भगवान की फिर से पूजा करें। चंद्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें पूजन समाप्ति के बाद ही अन्न का दान करें और भगवान से प्रार्थना भी करें। इसके बाद फलाहार ग्रहण करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें