Sankashti Chaturthi Moon Rise Time: प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज यानी 19 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गौरी पुत्र गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्यनीय हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणपति के आशीर्वाद के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा, व्रत, कथा और आरती आदि करके उन्हें भोग आदि लगाया जाता है। गणेशजी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनके भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं।