किन चीजों की खरीदारी के लिए शुभ होता है पुष्य नक्षत्र
- फोटो : Istock
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का महत्व
पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती है। इस नक्षत्र पर बृहस्पति, शनि और चंद्र का प्रभाव होने के कारण इसमें सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदना और बड़े निवेश करना अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
इन कार्यों के लिए शुभ होता है पुष्य नक्षत्र
पुष्य नक्षत्र में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, मंत्र दीक्षा, उच्च शिक्षा ग्रहण करना, भूमि क्रय-विक्रय, यज्ञ अनुष्ठान और वेद पाठ आरंभ करना, पुस्तक दान या विद्या दान करना और विदेश यात्रा आरंभ करना श्रेष्ठ माना गया है।