फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rama Ekadashi 2023: इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Thu, 02 Nov 2023 03:39 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रमा एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला
Rama Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है। सभी एकादशियों में रमा एकादशी को सबसे शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी दिवाली के चार दिन पहले आती है। रमा एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या सहित अनेक प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति रमा एकादशी के दिन व्रत रखता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल रमा एकादशी की तिथि पूजा विधि और महत्व के बारे में...

Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
विज्ञापन

2 of 5
रमा एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला
रमा एकादशी तिथि
कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी तिथि की शुरुआत 8 नवंबर 2023 को सुबह 08 बजकर 23 मिनट से हो रही है। अगले दिन 9 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 9 नवंबर को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
रमा एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला
पूजा का शुभ मुहूर्त
9 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 08 बजे तक है।

Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर, इस साल कब है भाई दूज? डेट को लेकर है असमंजस तो यहां जानें सही तारीख

4 of 5
रमा एकादशी व्रत - फोटो : iStock
रमा एकादशी व्रत पारण
अलावा रमा एकादशी के व्रत का पारण 10 नवंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 50 मिनट के बीच करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रमा एकादशी व्रत - फोटो : iStock
व्रत और पूजा विधि
  • रमा एकादशी के दिन प्रातः स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • प्रतिमा के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करें।
  • सबसे पहले भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। फिर वामन देव को पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें और भगवान विष्णु की कथा सुनें।
  • साथ ही द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर और दान देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें