खरीदने जा रही हैं भाई के लिए राखी तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
देवी-देवता की तस्वीर वाली राखी
बहुत सी बहनें देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी को शुभ समझ कर खरीद लेती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की राखियां आपके भाई की कलाई पर लंबे समय तक बंधी रहती हैं, जिसकी वजह से ये अपवित्र भी हो जाती हैं। कभी-कभी ये टूट कर इधर-उधर गिर जाती हैं। ऐसे में भगवान का अपमान होता है, इसलिए देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी भाई की कलाई पर न बांधें।