फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की इन 6 चीजों को इस्तेमाल करने से बढ़ जाती है आर्थिक परेशानियां

Sat, 07 Dec 2019 11:35 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : amar ujala
धन संपत्ति में वृद्धि करना भला कौन नहीं चाहता है, आप भी तो यही चाहते होंगे। लेकिन कई बार अनजाने में हम लोगों से ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे इसका नुकसान खुद उठाना पड़ता है। अगर चाहते हैं कि आपको नुकसान का सामना न करना पड़े तो कोशिश करें कि शंख लिखित स्मृति में जिन 6 चीजों को दूसरों से लेने की मनाही की गई है उसे मांगने से बचें।
विज्ञापन

2 of 8
जो व्यक्ति दूसरे का धन रख लेता है उसके पास लक्ष्मी नहीं ठहरती है - फोटो : Social Media
जो व्यक्ति दूसरे का धन रख लेता है उसके पास लक्ष्मी नहीं ठहरती है। क्योंकि बेईमान और दूसरों के धन से भोग की इच्छा रखने वालों के पास धर्म नहीं रह जाता है और जहां धर्म नहीं रहता वहां लक्ष्मी नहीं रहती है।
विज्ञापन

3 of 8
दूसरों के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए
शंख स्मृति में बताया गया है कि दूसरों के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों के बिस्तर का इस्तेमाल करते हैं उनके घर लक्ष्मी नहीं ठहरती।

4 of 8
दूसरों से वस्त्र मांगकर उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
दूसरों से वस्त्र मांगकर उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
दूसरों से खाने के चक्कर में नहीं रहें - फोटो : food
दूसरों से खाने के चक्कर में नहीं रहें क्योंकि दूसरों का अन्न खाने वाला धन के मामले में दुखी रहता है। सुदामा ने कृष्ण के हिस्से का अन्न खाया जिसका परिणाम यह हुआ कि उसे गरीबी में जीना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
परायी स्त्री के साथ रिश्ता रखना संकटकरी होता है
परायी स्त्री के साथ रिश्ता रखना संकटकरी होने के साथ धन के लिए भी हानिकारक होता है।
विज्ञापन

7 of 8
car - फोटो : social media
यारी दोस्ती में कई लोग दूसरों से उनकी गाड़ी यानी वाहन मांग लेते हैं। शंख स्मृति में बताया गया है कि ऐसा करना खुद अपने को नुकसान पहुंचाना है। इससे खुद के धन की क्षति होती है।
विज्ञापन

8 of 8
हमेशा प्रयास करें कि अपने घर में रहें - फोटो : social media
हमेशा प्रयास करें कि अपने घर में रहें। दूसरों के घर में रहने वाले के पास कभी धन संचित नहीं हो पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें