फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putrada Ekadashi 2021 Upay: श्रावण पुत्रदा एकादशी पर आज ये उपाय करन से जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Wed, 18 Aug 2021 06:43 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
श्रावण पुत्रदा एकादशी आज है। इस दिन संतान प्राप्ति एवं उसकी दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए एकादशी व्रत किया जाता है। शास्त्रों में एकादशी तिथि को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी या पवित्रा एकादशी कहा जाता है। एकादशी तिथि 18 अगस्त 2021 को तड़के 03 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होकर 19 अगस्त को रात्रि 01 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसी मान्यता है कि जो कोई श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत को सच्चे मन से करता है उसे संतान सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत विधि-विधान से किया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी के इन पांच कामों को जरूर करना चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी जी का पूजन
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

4 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : file photo
जलाएं दीपक
एकादशी के दिन शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गाय के दूध से करें विष्णुजी अभिषेक
एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 - फोटो : social media
चावल से करें परहेज
एकादशी तिथि के दिन चावल न खाएं। आज के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें