Pitru paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्व दिया गया है। पितरों को भी भगवान के समान ही माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यदि आपके पितर किसी बात से नाराज हो जाते हैं, तो आपको जीवन में किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं मिलती। साथ ही व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो जाता है। इसलिए हर साल लोग पितृ पक्ष के दौरान अपने पितरों का तर्पण आदि करके उन्हें खुश करने का प्रयास करते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में कठिनाइयां कम हो जाती हैं।
इस साल पितृपक्ष 17 सितम्बर से आरम्भ होने जा रहा है और 18 सितम्बर से पिंडदान, ब्राह्मण भोजन, तर्पण, दान जैसे कार्य शुरू हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 सितम्बर को ऋषि-मुनियों के नाम से तर्पण किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को इसका समापन हो जाएगा।
यदि किसी व्यक्ति पर पितृ दोष होता है, जो उसके जीवन में कई तरह की बड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। अगर पितृ पक्ष से पहले आपके जीवन में भी कुछ परेशानियां हो रही हैं, तो जल्द से जल्द इससे मुक्त हो जाना चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं पितृ दोष के लक्षण और उपाय...