फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

paush Amavasya: अमावस्या के दिन करें ये उपाय, धन संबंधित सारी परेशानियां होंगी दूर

Mon, 11 Jan 2021 07:35 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amavasya
चंद्रमा की घटते-बढ़ते आकार के कारण हर माह पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पड़ती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार माह की अंतिम तिथि को अमावस्या का दिन होता है। यह तिथि पितरों के तर्पण के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि दान-स्नान और परोपकार के कार्यों के लिए बहुत महत्व रखती है इस दिन किए गए दान पुण्य के कार्यों का फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने, उनके नाम का दान करने से पितृदोष, छाया दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन उपाय करने से सभी प्रकार की मानसिक समस्याएं दूर होती हैं। यदि आप अमावस्या तिथि पर कुछ खास उपाय करते हैं तो आपकी कई धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...
विज्ञापन

2 of 5
amavasya - फोटो : प्रयागराज
धन संबंधी समस्याएं होगी दूर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व होता है, इसलिए आप पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। इसके बाद तुलसी जी की पूजा करें और 108 बार परिक्रमा करें। इससे आपके घर की दरिद्रता समाप्त होने लगेगी। 

अमावस्या को संध्या के समय में शिवलिंग पर कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे आपके सारे बिगड़े हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं और धन संबंधी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amavasya 2020 - फोटो : प्रयागराज
व्यवसाय में धन हानि होने पर
यदि आपको व्यापार में लगातार हानि का सामना करना पड़ रहा है तो अमावस्या को रात्रि के समय चुपचाप किसी कुंए के पास जाएं और उसमें एक चम्मच दूध एवं एक रूपए का सिक्का डालकर वापस आ जाएं। इसके अलावा अमावस्या को संध्याकाल में आग जलाएं और उसमें गुड़-घी डालकर पूरे घर में धूप दिखाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पितर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

4 of 5
amavasya - फोटो : प्रयागराज
यदि आपको धन संबंधित समस्याएं हो रही हैं तो अमावस्या को पानी वाला एक नारियल लेकर आएं ओर उसके पांच बराबर टुकड़े कर लें। अब शाम के समय इन टुकड़ों को शिव जी की तस्वीर के सामने शाम के समय रखकर उन्हें अपनी समस्या बताएं। जब रात का समय हो जाए तब इन नारियल के टुकड़ो को खिड़की पर रख दें। सुबह उठकर सबसे पहले इन नारियल के टुकड़ो को अपने घर से दूर कहीं रख आएं माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amavasya - फोटो : प्रयागराज
जब नया माह आरंभ हो तो प्रथम दिन एक लाल रंग का धागा अपने गले में धारण करें। पूरे माह इस धागे को अपने गले में ही पहन कर रखें और अमावस्या को रात के समय कहीं सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदकर उसमें दबा दें। माना जाता है कि हर माह ऐसा करने से परेशानियां दूर रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें