11 अप्रैल, बुधवार से दोपहर 12 बजे के बाद पंचक शुरु होगा, जो यह 5 दिन यानी 16 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार जब भी पंचक लगता है इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। पंचक 5 दिनों तक रहता है इसलिए इन 5 दिनों तक कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार जब भद्रा, राहुकाल और पंचक लगा हुआ हो तो कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।