फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 मई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 27 May 2021 01:32 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
किसी कारण मन विचलित रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या रह सकती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से समस्या पैदा होंगी। कामकाज के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग- स्लेटी


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
वाहन चलाते समय नियमों का विशेष ध्यान रखें। चालान कट सकता है। कार्य-व्यापार के लिए दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी। 
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग – हल्का पीला

4 of 10
number
अंक - 3
ऑफिस में सीनियर के साथ झड़प हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अहंकार आपके पारिवारिक संबंध को खराब कर सकता है।
शुभ अंक – 5 
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नौकरी में सामान्य परिणाम मिलेंगे। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ, डिनर फिल्म आदि का प्रोग्राम बना सकते हैं।
शुभ अंक - 35, 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। घर में शुभ कार्य सम्पन्न होगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। घर के खर्चों को लेकर उलझन हो सकती है। कोर्ट—कचहरी के केस सम्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
समय आपके पक्ष में है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। बॉस के आदेश को पूरा करने की कोशिश करें। धन का संचय हो सकता है। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7 
आप भाग्यशाली व्यक्ति हैं। आज किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट पर सोच-समझ कर निवेश करें। धीरे-धीरे प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। लव पार्टनर के साथ दिन का आनंद ले सकते हैं।  
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा

9 of 10
number
अंक – 8
घर की सुन्दरता पर खर्च करेंगें। नए मित्र व प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। नौकरी या व्यापार में रूकावट आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में असंतोष के कारण मन उदास रह सकता है।
शुभ अंक - 19 
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें