Ank Jyotish Numerology Predictions 14 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक- 1
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिल की बात प्रेमी से कह दें। प्रोपर्टी डील होते-होते टल सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में उन्नति पाने के लिए नए विकल्प ढूढेंगे। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- चांदनी
4 of 10
number
अंक- 3
कार्यस्थल सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाकर चलें। घर के साजो सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सलेटी
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
आज किए गए नए कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। पारिवारिक कलह और अनबन के कारण बेचैनी रहेगी। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते है। निवेश करने के लिए उत्तम दिन, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
किसी प्रकार की बहस से बचें, यह आगे जा कर घातक सिद्ध हो सकती है। शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की संभावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला
8 of 10
number
अंक- 7
सरकारी कामों में परेशानी बढ़ेगी, जिसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोचें। पिता की सेहत ढ़ीली रह सकती है। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
9 of 10
number
अंक- 8
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी तो वह बेहतर होगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
अंक- 9
आज नौकरी के लिए इंटरव्यू काल आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे। आलस महसूस करेंगे, जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नई डील हो सकती है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- चाकलेट