भारत में सांपों को देवता मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसका एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि लोग सांप से डरते थे क्योंकि उनके पास विषैले दांत होते हैं। इसी डर के कारण उन्हें देवता मानकर उनकी पूजा की जाने लगी होगी। हलांकि पुराणों में सांपों की पूजा का कुछ और ही कारण बताया गया है। पुराणों में सांपों के जहर और उनके जहरीले दांतों के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई गयी है जिसे जानकर आपके होश फाख्ता हो सकते हैं।
विज्ञापन
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
2 of 10
भविष्य पुराण में बताया गया है कि भाद्रकृष्ण शुक्ल पक्ष के दिन नागपंचमी का त्योहार मानने के पीछे एक बड़ा कारण है नाग दंश से बचाव। कहते हैं कि इस दिन नागों की पूजा करने से नाग डसता नहीं है। इस पुराण में बताया गया है कि नाग कब जहरीला होता है और कैसे किसी को काटता है। इतना ही नहीं किस तरह के सांप के काटने का कैसा प्रभाव होता है यह भी इस पुराण में बताया गया है।
विज्ञापन
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
3 of 10
सांप के दांत जन्म से 7 दिनों के बाद निकल आते हैं और 21 दिनों बाद सांप जहरीला हो जाता है यानी किसी को अपने विष से मृत्यु के मुंह में पहुंचा सकता है।
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
4 of 10
जैसे ही सांप किसी को डसता है तुरंत अपने जबड़े से तिक्ष्ण विष छोड़ता है और फिर विष इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
5 of 10
जिन सांपों के दांत लाल, पीले या सफेद होते हैं वह कम विषैले होते हैं। ऐसे सांप की आयु भी कम होती है।
विज्ञापन
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
6 of 10
सांपों के 32 दांत और चार विष दंत होते हैं। इन विष दंतों के नाम हैं मकरी, कराली, कालरात्रि और यमदूती। इन चारों दांतों के काटने का अलग-अलग प्रभाव होता है।
विज्ञापन
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
7 of 10
यमदूती नाम की दांत सबसे छोटी होती है। इस दांत से सांप जिसे काटता है वह तुरंत मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
8 of 10
सांप का विष दाहिने आंख के समीप होता है। क्रोध करने पर विष पहले मस्तिष्क में पहुंचता है फिर धमनी में और इसके बाद नाड़ियों से होता हुआ विष दंत में पहुंचता है। सांप के हर दांत पर एक खास चिन्ह पाया जाता है जो हर दांत पर क्रमशः चार महीने में उभरता है।
सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
9 of 10
भविष्य पुराण में बताया गया है कि सांप आठ कारणों से किसी को डसता है। दबने से, भय से, मद से, पहले के वैर से, भूख से, विष का वेग होने से, संतान की रक्षा के लिए और काल की प्रेरणा से।