फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning Tips: सुबह उठकर सबसे पहले करें ये तीन काम, बदल सकती है आपकी किस्मत

Tue, 01 Jul 2025 12:54 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप प्रतिदिन प्रातःकाल कुछ विशेष कार्य करते हैं, तो न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि सेहत, शिक्षा, व्यापार और धन संबंधी मामलों में भी शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुबह उठकर सबसे पहले करें ये तीन काम - फोटो : freepik
Morning time remedies: सुबह का समय शांति और ऊर्जा से भरपूर होता है। जिस तरह से आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं, उसी तरह पूरे दिन की दिशा तय होती है। सुबह के समय को बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप प्रतिदिन प्रातःकाल कुछ विशेष कार्य करते हैं, तो न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि सेहत, शिक्षा, व्यापार और धन संबंधी मामलों में भी शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं ऐसे तीन आसान लेकिन प्रभावशाली काम, जो आपके दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।

Sawan 2025: शिवलिंग की पूजा करते समय किस दिशा होना चाहिए मुख, जानें सही नियम
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, धन-दौलत की नहीं होगी कमी
Sawan 2025: सावन के इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करने से मिलते हैं विशेष फल, बरसती है महादेव की कृपा
विज्ञापन

2 of 5
आंख खुलते ही हथेलियों का दर्शन करें - फोटो : adobe stock
आंख खुलते ही हथेलियों का दर्शन करें
सुबह नींद से जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें। इसके साथ ही यह मंत्र का जाप करें, "कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्द, प्रभाते करदर्शनम्।" फिर हथेलियों को आपस में रगड़कर अपनी आंखों पर स्पर्श करें। ऐसा करने से दिनभर मानसिक स्थिरता बनी रहती है और धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
धरती माता को प्रणाम करें - फोटो : adobe stock
धरती माता को प्रणाम करें
बिस्तर से उठते ही धरती माता को स्पर्श कर प्रणाम करें और यह मंत्र बोलें, "समुद्र-वसने देवि, पर्वत-स्तन-मंडिते। विष्णु-पत्नि नमस्तुभ्यं, पाद-स्पर्शं क्षमस्व मे।" ऐसा करने से मन में विनम्रता आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है। विशेषकर जो लोग अधिक सोचते हैं या तनाव से ग्रसित रहते हैं, उनके लिए यह उपाय बहुत लाभकारी है।

MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में अमोघ लीला दास ने बताया आध्यात्मिक जीवन का महत्व, छात्रों को दी खास सलाह

4 of 5
इन 5 दिव्य नामों का स्मरण करें - फोटो : adobe stock
इन 5 दिव्य नामों का स्मरण करें
प्रातः उठकर पांच विशेष दिव्य नामों का स्मरण अवश्य करें, श्री प्रह्लाद जी, हनुमान जी, देवर्षि नारद, माता शबरी, और अपने कुल देवी-देवता। इनका स्मरण दिन की शुभ शुरुआत करता है और जीवन में चल रही परेशानियों से उबरने में मदद मिलती है।

Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें शिव पुराण की मान्यता
Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह उठकर सबसे पहले करें ये तीन काम - फोटो : freepik
इन उपायों में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार है। जब आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो मन शांत होता है और दिन बेहतर बीतता है।
 

Narali Purnima 2025 Date: कब है नारली पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और इतिहास




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें