फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है अनिष्ट

Thu, 12 May 2022 10:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
Mohini Ekadashi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। वैसे तो प्रत्येक माह में दो बार एकादशी होती है। एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में, लेकिन मोहिनी एकादशी का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, सब पापों को हरने वाला और व्रतों में उत्तम व्रत है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाकर विष्णुलोक को जाते हैं। इस साल मोहिनी एकादशी व्रत 12 मई 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है और धन, यश और वैभव में वृद्धि होती है। हालांकि इस दिन कुछ विशेष कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए....   


 
विज्ञापन

2 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
चावल का सेवन न करें
साल के किसी भी एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में रेंगने वाले जीव योनि में जन्म लेता है, इसलिए एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें।
विज्ञापन

3 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
क्रोध से बचें
एकादशी के दिन अपने क्रोध को शांत रखना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी से भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और दिन में सोना नहीं चाहिए।

4 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
संयम और सात्विक दिनचर्या
एकादशी की पावन तिथि भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दर्शाती है। ऐसे में इस दिन अपने आचार और व्यवहार से संयम और सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
कटु शब्दों का प्रयोग न करें
एकादशी के दिन किसी को कटु शब्द नहीं कहना चाहिए। इसके अलावा इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
एकादशी के दिन करें ये काम
शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन दान करना उत्तम माना जाता है। साथ ही संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इसके अलावा विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें