पौष माह की मासिक कालाष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
कालाष्टमी व्रत का महत्व
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, काल भैरव भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। भक्त अपने क्रोध, लोभ और अन्य व्यसनों से छुटकारा पाने के लिए कालाष्टमी का व्रत रखते हैं। माना जाता है कि काल भैरव अपने भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और आध्यात्मिकता का आशीर्वाद देते हैं। काल भैरव को सभी मंदिरों के रक्षक क्षेत्रपाल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पूरी भक्ति के साथ भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं, भगवान उन्हें बुराई और अंधेरे से बचाते हैं।