फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mal Maas 2023 End Date: खत्म हो रहा है मलमास, इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Fri, 11 Aug 2023 09:38 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
इस दिन से खत्म हो रहा है मलमास - फोटो : iStock
Mal Maas 2023 End Date: इस साल मलमास का समापन 15 अगस्त 2023 को हो रहा है। इस दिन सावन अधिक मास की अमावस्या तिथि भी है। अधिक मास या मलमास की शुरुआत इस साल 18 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से हुई थी। हिंदी कैलेंडर में यह महीना तीन साल में एक बार आता है। इस माह को बेहद ही दुर्लभ माना जाता है। जिस तरह सावन मास के स्वामी भगवान शिव होते हैं, वैसे ही अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। यही कारण है कि इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस मास में कई काम करने से जहां पुण्य फल मिलता है, वहीं कई काम इस माह में वर्जित माने गए हैं। इसका मतलब है कि इन कामों को इस महीने में नहीं करना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अब मलमास खत्म होने वाला है। ऐसे में इस दौरान जिन कार्यों पर रोक लगी थी वो पुन: शुरू हो जाएंगे। चलिए जानते हैं मलमास में किन कार्यों पर रोक लगी थी...
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन से खत्म हो रहा है मलमास - फोटो : iStock
मलमास खत्म होते ही शुरू हो जाएंगे ये मांगलिक कार्य
मलमास या अधिक मास के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि वर्जित होते हैं। ऐसे में मलमास खत्म होते ही कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन से खत्म हो रहा है मलमास - फोटो : iStock
हालांकि इस समय चतुर्मास चल रहे हैं और चतुर्मास के दौरान वैसे भी सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहती है। इसलिए शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर अभी भी रोक रहेगी।

4 of 5
इस दिन से खत्म हो रहा है मलमास - फोटो : istock
2023 के बाद मलमास कब है?
मलमास हर तीन साल बाद लगता है। ऐसे में 2023 के बाद मलमास 2026 में लगेगा। 2026 में 17 मई, रविवार के दिन शोभन योग और कृत्तिका नक्षत्र में ज्येष्ठ माह लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन से खत्म हो रहा है मलमास - फोटो : istock
पुरुषोत्तम मास में कौन-कौन से कार्य करने चाहिए
पुरुषोत्तम मास यानी मलमास में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस समय पूजा-पाठ के साथ ही तीर्थ यात्रा करना, पौधे लगाना, दान देना चाहिए और सार्वजनिक हित में काम करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें