Mahashivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि 2026 और शुभ संयोग
इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर एक साथ कई योग और कई राजयोग का निर्माण देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, साध्य, शिव, शुक्ल, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, महालक्ष्मी, ध्रुव और त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन ग्रहों के संयोग के चलते 5 तरह के राजयोग का निर्माण होगा। जिसमें लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम और चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस तरह के योग और राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है।