मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। इनकी कृपा से ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उसके परिवार पर बनी रहे। मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय जल से मानी गई है इसलिए वे चंचला कहलाती हैं। एक स्थान पर ठहरना उनका स्वाभाव नहीं है लेकिन विशेष समय में कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। भादप्रद मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी से मां महालक्ष्मी के व्रत की शुरुआत हो जाती है। मां लक्ष्मी को मनाने और उनकी आराधना करने के लिए ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भादप्रद मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूरे 16 दिनों तक लगातार मां महालक्ष्मी के व्रत और उनकी आराधना की जाती है। 14 सितंबर से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो चुकी है और इन व्रत का समापन 29 सितंबर को होगा। इस समय आप कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...