फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh maas 2021: 25 फरवरी को बन रहा है बेहद शुभ योग, भूमि और आभूषण खरीदने से होती है बढ़ोत्तरी

Tue, 23 Feb 2021 04:32 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माघ माह को दान-स्नान की दृष्टि से बेहद ही शुभ माह माना जाता है। इसके साथ ही इस माह में बड़े पर्व पड़ने से यह और भी खास हो जाता है। इस बार माघ मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 फरवरी की शाम को आरंभ होगी जो 25 फरवरी तक रहेगी। ऐसे में 24 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा, साथ ही 25 फरवरी पर गुरू पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य स्थाई होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब से कब तक रहेगा गुरू-पुष्य योग और इस मुहूर्त काल में कौन-कौन से कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।
माघ मास त्रयोदशी तिथि और गुरू पुष्य योग का समय
माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि आरंभ- 24 फरवरी 2021 दिन बुधवार शाम 06 बजकर 05 मिनट से।
माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्ति- 25 फरवरी 2021 दिन गुरूवार शाम 05 बजकर 18 मिनट पर।
 
गुरू पुष्य संयोग की अवधि 25 फरवरी को प्रातः 6 बजकर 56 मिनट से  शुरू होगी जो दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस तरह से लगभग 6 घंटे तक गुरू पुष्य का पर्वकाल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरू पुष्य नक्षत्र योग में कौन से कार्य रहते हैं शुभ
गुरू-पुष्य योग धन-संपत्ति और आभूषण आदि की खरीददारी के लिए बहुत ही खास माना जाता है। यदि आप भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, स्वर्ण, चांदी या किसी भी प्रकार के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है। माना जाता है कि इस समय में खरीदी गई चीजें स्थाई होती हैं और उनमें बढ़ोत्तरी होती है।
 
 

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विवाह की बाधाओं को दूर करने के लिए भी गुरू पुष्य नक्षत्र बहुत शुभ माना गया है। जिनके विवाह में बाधा आ रही हो उन्हें गुरू पुष्य योग में केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से शुद्ध करके हल्दी लगाकर किसी पीले कपड़े में लपेटकर अपने वास रखना चाहिए। इससे विवाह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

इस मुहूर्त को एक तरह से अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। यदि किसी को सगाई, विवाह आदि के लिए कोई शुभ मुहुर्त नहीं मिल रहा हो तो गुरू पुष्य योग में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • गुरू पुष्य नक्षत्र में नया व्यापार आदि आरंभ करना भी बेहद शुभफलदायक रहता है। 
  • यदि आपको किसी प्रकार को कोई रत्न धारण करना हो तो गुरू पुष्य नक्षत्र में धारण कर सकते हैं। 
  • यदि आपका बृहस्पति अनुकूल नहीं है तो गरू पुष्य योग में पुखराज धारण करना बहुत लाभप्रद रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें