फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Kalashtami 2023: माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Fri, 13 Jan 2023 01:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व - फोटो : self
Magh Kalashtami 2023: प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। इस माह में कालाष्टमी कल यानी 14 जनवरी 2023 को है। कालाष्टमी के दिन भगवान शिव का विग्रह रूप माने जाने वाले कालभैरव की पूजा का विशेष महत्व होता है। उन्हें शिव का पांचवा अवतार माना गया है। कालाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन व्रत रख कर विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से दुख, दरिद्रता और परेशानी दूर हो जाती है। इस दिन शिवालयों और मठों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बाबा काल भैरव का आह्वान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि काल भैरव में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियां समाहित रहती हैं। ऐसे में आइए आज जानते हैं माघ माह में कालाष्टमी की पूजा विधि और महत्व के बारे में...  

Guru Pradosh Vrat 2023: कब है गुरु प्रदोष व्रत? जानें पूजा का समय, शुभ मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
कालाष्टमी व्रत 
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 14 जनवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट से हो रही है। ये तिथि 15 जनवरी को शाम 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। निशिता मुहूर्त में बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है, इसलिए माघ कालाष्टमी व्रत 14 जनवरी को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व - फोटो : अमर उजाला
कालाष्टमी व्रत की पूजा विधि
  • कालाष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म और स्नान आदि करने के बाद भगवान भैरव की पूजा-अर्चना करें। 
  • इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
  • पूजा के दौरान घर के मंदिर में दीपक जलाएं, आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

4 of 5
माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व - फोटो : Facebook
कालाष्टमी व्रत का महत्व 
कहा जाता है कि कालाष्टमी के दिन व्रत रख कर भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भैरव भगवान की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा भी मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माघ कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव के मंत्र
ओम ऐं क्लीं क्लीं क्लूं स: वं ह्रां ह्रीं ह्रूं आपदउद्धारणाय अजामल बद्धाय लोकेश्वराय स्वर्ण शांति धन धान्य आकर्षणाय सर्व ऋण रोगादि निवारणाय ह्रीं ओम कालभैरवाय नम:

धर्मध्वजं शङ्कररूपमेकं शरण्यमित्थं भुवनेषु सिद्धम्।
द्विजेन्द्र पूज्यं विमलं त्रिनेत्रं श्री भैरवं तं शरणं प्रपद्ये।।

ओम शिवगणाय विद्महे गौरीसुताय धीमहि तन्नो भैरव प्रचोदयात।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें