फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Ganesh Puja: मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा

Wed, 04 May 2022 07:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
Lord Ganesha Favorite Sweet: हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति के सारे काम निर्विघ्न सफल होते हैं। गणेश जी की विधि-विधान और सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने से गौरी पुत्र गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक बेहद पसंद है। कहा जाता है कि उनकी पूजा और भोग सामग्री में दूर्वा और मोदक को शामिल किया जाए तो वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। लड्डू के अलावा कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जो गणेश जी को प्रिय हैं। इन चीजों का भी भोग लगाकर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं गणेश जी मोदक के अलावा आप किन चीजों का भोग लगा सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock
लड्डू 
बात जब भगवान गणेश के पसंदीदा मिष्ठानों की आती है तब मोदक के बाद लड्डू का ही नाम लिया जाता है। गणेश जी को लड्डू बहुत पसंद है। ऐसे में आप गणेश जी को लड्डू का भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock
बेसन की बर्फी
बेसन के लड्डू के अलावा गणेश जी को बेसन की बर्फी का भी भोग लगाया जा सकता है। बेसन की बर्फी बाजार में आसानी से मिल जाती है, इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। ये भोग पीला और मीठा होने की वजह से भगवान गणेश को पसंद है। इसके अलावा कोई भी पीले रंग की मिठाई का भोग गणेश जी को लगाया जा सकता है। 

4 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
खीर 
पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश जी को खीर बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि जब देवी पार्वती खीर बनाती थीं, तो गणेश जी खीर का पूरा प्याला पी जाया करते थे। ऐसे में आप भगवान गणेश के भोगों में खीर को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock
केला 
हिंदू धर्म में केले के भोग को उत्तम माना जाता है। केले का भोग सभी देवी-देवताओं को प्रिय होता है। ऐसे में भगवान गणेश को केले का भोग भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
नारियल 
नारियल भी हर व्रत और पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में भगवान गणेश की पूजा में नारियल जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोदक के अलावा भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
मखाने का भोग
गणेश पूजा में मखाने का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि गणेश जी को मखाने की खीर का भोग भी लगाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें