Happy Akshaya Tritiya 2022 Wishes: इस बार 03 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आप अक्षय तृतीया 2022 के वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं....
विज्ञापन
2 of 6
अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Akshaya Tritiya
विज्ञापन
3 of 6
अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां हैं आई,
देने आपके परिवार को अक्षय तृतीया की बधाई
Happy Akshaya Tritiya
4 of 6
अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
संकट का नाश हो,
शान्ति का वास हो...
Happy Akshaya Tritiya
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
हर काम पूरा हो,
कोई सपना न अधूरा हो,
धन-धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन,
घर में हो लक्ष्मी का आगमन ,
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Happy Akshaya Tritiya